MP LIVE: EOW की छापेमारी, धन कुबेर निकला RTO, 6 आलीशान मकान, एक फार्म हाउस

एमपी लाइव। जबलपुर मे RTO के घर छापामारी की कार्यवाही मे करोड़ों की संपत्ति उजागर हुई है। मध्यप्रदेश के जबलपुर मे ईओडब्ल्यू (EOW) ने आरटीओ (RTO) संतोष पॉल के घर छापेमारी की। प्रारंभिक जांच मे यहाँ आय से 600 गुना ज्यादा संपत्ति का खुलासा हुआ है। कार्रवाई में 6 आलीशान मकान, 1 फार्म हाउस, दो कार और मोटर साइकिल भी बरामद हुई है।

उलेखिनीय है की कोर्ट के आदेश के बाद ईओडब्ल्यू का छापा पड़ा है। स्पेशल कोर्ट ने जांच के आदेश दिए थे। RTO के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की याचिका लगी थी। इस कार्रवाई के बाद संतोष पॉल और उनकी पत्नी रेखा पॉल की मुश्किल बढ़ सकती है।