MP LIVE: जनपद अध्यक्ष के भतीजे ने महिला टोल कर्मी को पीटा, वीडियो हुआ वायरल



राजगढ़। राजगढ़ जिले के ब्यावरा में भाजपा के नेता और जनपद अध्यक्ष के भतीजे द्वारा महिला टोल कर्मी से मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। बताया जा रहा है महिला कर्मी द्वारा टोल की राशि मांगे जाने पर मारपीट की गई। आरोपी द्वारा महिला से मारपीट करने पर महिला ने भी चप्पल से जवाब दिया।

आरोपी भाजपा नेता व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसवंत गुर्जर और वर्तमान ब्यावरा जनपद अध्यक्ष जगदीश गुर्जर का भतीजा राजकुमार गुर्जर बताया जा रहा है। मामला शनिवार दोपहर में ब्यावरा-भोपाल बाइपास स्थित कचनारिया टोल का है। इसका वीडियो रविवार को सामने आया है। आरोपी दोबारा साथियों के साथ लौटा और टोल पर तोड़फोड़ कर दी।

पीड़ित महिला ने ब्यावरा थाने में राजकुमार के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। अब पुलिस उसकी तलाश कर रही है।