MP LIVE: शाजापुर में महिला से अनैतिक कार्य में लिप्त ASI को सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने निलंबित करवाया
![](https://mplive.in/wp-content/uploads/2022/08/AddText_08-19-10.10.59.webp)
शाजापुर। थाना कोतवाली में पोस्टेड एएसआई सैयद महमूद अली को अनैतिक कार्य में लिप्त पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर द्वारा निलंबित किया गया है। देवास शाजापुर क्षेत्र के सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने सोशल मीडिया पर इस बाबत जानकारी शेयर की है। एएसआई और महिला अलग-अलग समुदाय के हैं, जिसके चलते मामले को लेकर हिंदु संगठनों में भी खासा आक्रोश बताया जा रहा है।
पुलिस विभाग का सहायक उप निरीक्षक सै. महमूद अली रक्षित केंद्र शाजापुर , उपकार लॉज शाजापुर में एक मजबूर महिला के साथ अनैतिक कार्य कर रहा था। सूचना प्राप्त होने पर उसके विरुद्ध कार्यवाही करवाते हुए निलंबित करवा दिया। – सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी
![](https://mplive.in/wp-content/uploads/2022/08/image_editor_output_image-1868091115-16608834699953694759688133963078.jpg)